कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए किसी भी केंद्रीय बजट में बिहार को कभी सेंट्रल स्टेज पर नहीं रखा गया और राज्य की लगातार उपेक्षा की गई है।
उन्होंने कहा कि चुनावों के समय बिहार को स्पेशल पैकेज देने के बड़े-बड़े वादे किए जाते रहे हैं, लेकिन वे वादे सिर्फ छलावा साबित हुए हैं। आज तक केंद्र सरकार ने बिहार को कोई ठोस पैकेज या विशेष दर्जा नहीं दिया, जबकि राज्य आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है और इसकी मूलभूत मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि बजट में किसानों, मजदूरों, गरीबों और छात्रों की महंगाई से जूझ रही समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। टैक्स में 13 लाख तक की छूट को बड़ी राहत बताना गलत है, क्योंकि यह आम जनता के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने NEET मामले में CBI जांच का स्वागत किया और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद जताई।बिहार कांग्रेस के इस हमले से साफ है कि विपक्ष बिहार में विशेष राज्य का दर्जा और विकास पैकेज की मांग को लगातार उठाता रहेगा, खासकर जब राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म है।






















