बिहार कांग्रेस ने पिछले दिनों जिलों में संगठन में फेरबदल किए। इस फेरबदल में कांग्रेस ने 39 जिलाध्यक्षों को मनोनीत किया। इस मनोनयन की सबसे खास बात ये रही कि इसमें सबसे अधिक 11 भूमिहार नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया। चूंकि प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी भूमिहार समाज से ही आते हैं तो जिलों में कांग्रेस की इस लिस्ट पर सवाल उठने शुरू हो गए। अब कांग्रेस ने विधानसभा में विधायक दल के अपने नेता अजीत शर्मा को बदल दिया है। अजीत शर्मा भी भूमिहार समाज से आते हैं। बिहार की राजनीति में कांग्रेस के इस कदम को पिछले फैसले को बैलेंस करने वाला माना जा रहा है।
महिला सिपाहियों को कॉल कर कहा, वीडियो कॉल उठाओ नहीं तो…
शकील अहमद खान को विधायक दल की कमान
बिहार में कांग्रेस ने विधायक दल का नेता बदल दिया है। अब शकील अहमद खान कांग्रेस विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं। सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक और विधान पार्षदों की बैठक में इस पर फैसला हुआ। हालांकि बैठक में 19 विधायकों में से 8 विधायक ही मौजूद हैं। अब तक कांग्रेस विधायक दल के नेता रहे अजीत शर्मा भी बैठक में नहीं हैं।
39 जिलाध्यक्षों की हुई है नियुक्ति
बिहार के 38 जिलों में 39 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस ने अपने जिलाध्यक्षों के चयन में पूरा दांव सवर्ण नेताओं पर लगाया है। सबसे अधिक 11 जिलों में भूमिहार नेताओं को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ 08 ब्राह्मण, 06 राजपूत : 05, मुसलमान, 04 यादव, 03 दलित और कायस्थ-कुशवाहा समुदाय से एक-एक नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया था।