JAMSHEDPUR: मणिपुर की घटना पर लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान से प्रतिकार रैली निकाली गई। प्रतिकार रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे कर रहे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ता काली पट्टी लगाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मणिपुर की घटना को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। साथ ही कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से निकम्मी और विफल सरकार है। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि सैनिक की पत्नी को निर्वस्त्र घुमाया जाता है। केंद्र सरकार से एक राज्य नहीं संभल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज इस घटना से मर्माहित है।
नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा
बिहार में बड़ा विकास कदम! नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना के पास सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़...




















