खबर बिहार के बेगूसराय की है। जहां एक शादीशुदा महिला ने सिमरिया गंगा नदी में राजेंद्र पुल से छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त उस महिला ने छलांग लगाया था, उस वक्त नदी में एसडीआरएफ की टीम तैनात थी। जिसके बाद SDRF और गोताखोर की टीम ने महिला को कुदते देख काफी मशक्कत के बाद महिला को गंगा नदी से बहार निकाला और महिला की जान बचाई।
SDRF की टीम ने बचाई जान
यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव की है। जहां 25 वर्षीय शोभा कुमारी ने सिमरिया पुल से गंगा नदी में कूद गई। हालांकि SDRF और गोताखोर की टीम के सफल प्रयास महिला की जान बच गई. वही पोइस दवरा महिला से पूछताछ के बाद महिला की पहचान की गई और उसके घर वालों को सूचना दी गई। सूचना पर वरकुरवा गांव के महिला के भाई हरि कुमार अपने परिजनों के साथ पहुंचा और महिला को अपने साथ ले गया। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला के पति के साथ फेसबुक पर फोटो को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद शोभा कुमारी बरकुरवा गांव से अपने मायके से सिमरिया राजेंद्र पुल पहुंची और पुल पर से गंगा नदी में आत्महत्या के मकसद से नदी में छलांग लगा दी।




















