राज्य में अपराधियों का डंका बज रहा है। पुलिस के भय को त्याग कर अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश जहां बिहार में अपराध के कम हो जाने का दावा करते है। वहीं यह अपराधी बेकौफ होकर किसी भी घटना को अंजाम देकर वहां से भाग जाते है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे देखते रह जाती है। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में डर का माहौल कायम कर दिया है।
लगातार फायरिंग कर ली जान
बता दें कि साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौडा पंचायत के बेरिया गांव में अपराधियों ने लगातार फायरिंग कर पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी उर्फ भोला सहनी और उसके भाई मुकेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनाटा फैल गया जिससे देख कर लोगों के भय का अनुमान लगाया जा सकता है।
मछली मारने पर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के ही तलाब से मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों ने साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बता दें कि मृतक के भतीजे ने मनीष सिंह और उसके दस समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही इस गोलीबारी में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
दोनों भाइयों की मौत
बताया जा रहा कि गोली लगने के बाद दोनों भाइयों को इलाज के लिए साहेबगंज सीएचसी लाया गया था। जहां दोनों भाइयों की मौत हो गयी है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में लगी हुई है। वहीं पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद उनके समर्थकों ने मनीष सिंह और अन्य लोगों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद मनीष सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि मृतक राजेश सहनी पूर्व में शराब बेचने के मामले में भी जेल जा चुका है।