बिहार स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम चरण यानी मतगणना कार्य बुधवार 27 दिसंबर 2023 से शुरु होगा। मतों की गिनती का काम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार बार काउंसिल भवन के ब्रजकिशोर मेमोरियल हॉल में किया जाएगा, जो सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिदिन चलेगा। चुनाव में कुल 157 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से ही 25 को निर्वाचित घोषित किया जाएगा। इससे पहले सारी तैयारियों का जायजा लेने केलिए मंगलवार को ऑब्जर्वर सेवानिवृत न्यायमूर्ति चंद्रमोहन प्रसाद ने आधे दर्ज़न को-ऑब्जर्वर्स के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। पारदर्शिता केलिए मतगणना के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। बार काउंसिल के प्रभारी महासचिव राजू शुक्ल ने बताया कि बाहर से मतगणना करने वाली स्पेशल टीम का आगमन हो चुका है। बता दें कि एक हफ्ते पहले बुधवार को हीं मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई थी, जिसमे राज्य के 56000 अधिवक्ता वोटर्स में से तकरीबन 91% वोटर्स ने मतदान में भाग लिया था। इस चुनाव में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, बिहार बार काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, निवर्तमान उपाध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव, पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा, विंध्यकेशरी कुमार, सुदामा राय, मोहम्मद सैदुल्ला, प्रेम नाथ ओझा, प्रेम कुमार झा सहित सभी निवर्तमान सदस्य; सुबोध कुमार झा, अल्का पांडे, नीलिमा सिन्हा जैसे नए उम्मीदवार; विधि पत्रकार देव कुमार पांडेय, तारकेश्वर नाथ ठाकुर सहित अनेक उम्मीदवार अपने जीत की उम्मीद लगाए मतगणना की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
पटना में सियासी तूफान: 35 साल पुराने केस ने घेरा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को, आवास पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर अड़ा प्रशासन
Pappu Yadav Arrest: पटना की राजनीति उस वक्त अचानक गरमा गई जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू...




















