[Team Insider]: बेतिया (Bettiah) से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी-युगल (Couple) का निकाह उस समय सुर्खियों में आया जब स्थानीय भाजपा विधायक ने दोनों का निकाह मस्जिद में करवा दिया। बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के दरवालिया पंचायत के चोरही गांव की रहने वाली लड़की शाहबुन खातून को नरकटियागंज प्रखंड के पंचमवा गांव के रहने वाले मुस्तफा अंसारी से प्यार हो गया।
प्रेमी-युगल ने घर से भागे
वहीं धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसी बीच दोनों के मिलने-जुलने पर परिवार वालों ने बंदिशें लगा दी। जिससे नाराज होकर प्रेमी-युगल ने घर से भागने का फैसला कर लिया। इधर लड़की के गांव वालों को इसकी भनक लग गयी। जिसके बाद गांव में इस मामले पर पंचायत बैठाई गई। गांव के लोगों ने दोनों का निकाह कराने का फैसला किया। जिसकी ख़बर लड़के के घरवालों को दी गई।
विधायक ने कराया निकाह
आमतौर पर ऐसे मामलों में लड़की पक्ष इस तरह की शादी को लेकर तैयार नहीं होता है। लेकिन इस मामले में लड़का पक्ष ही शादी के लिए मना कर रहा था। जिसके बाद लड़की पक्ष और गांव वालों ने मिलकर लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी से मदद मांगी। लड़की पक्ष के साथ प्रेमी-युगल और गांव वालों के मांग पर भाजपा विधायक ने उस प्रेमी-युगल का निकाह कराने का फासला किया। जिसके बाद गांव के हीं मस्जिद में प्रेमी-युगल का निकाह पढ़वाया गया। बता दें की इस पूरे निकाह के दौरान मस्जिद में विधायक विनय बिहारी भी मौजूद रहे।