झारखंड विधानसभा चुनाव रांची विधानसभा सीट से उम्मीदवारी मिलने पर भाजपा नेता सीपी सिंह कहते हैं, “मैं भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ रांची शहर के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी बदौलत मैं सातवीं बार चुनाव लड़ने जा रहा हूं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखती है। मैं जनसंघ के दौर का कार्यकर्ता रहा हूं। रांची की जनता ने मुझे 6 बार चुना है और इस बार भी मेरा साथ देगी।” झारखंड विधानसभा चुनाव पर वे कहते हैं, ” इस बार पूरे झारखंड में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। 5 साल में झारखंड को बीमारू राज्य बनाने वाली सरकार में बदलाव होगा और यह बदलाव सिर्फ भाजपा ही ला सकती है।”
भारत ने टेरिटोरियल आर्मी की 14 बटालियन को किया सक्रिय, सेना प्रमुख को मिला विशेष अधिकार
नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए...