BOKARO : बोकारो जिला के बोकारो थर्मल भाकपा शाखा ने शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 116 वी जयंती मनाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगत सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगत सिंह कोई व्यक्ति नहीं एक विचार धारा का नाम है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रन्तिकारी भगत सिंह की जयंती का प्रतीक है। आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने वाले भगत सिंह हँसते-हँसते फांसी के फंदे को स्वीकार किया पर घुटने नहीं टेके। उनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को भी अपने हक और अधिकार के साथ-साथ जुल्म के खिलाफ भी आगे आकर आंदोलन करने चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। कार्यक्रम में बेरमो अंचल सचिव ब्रज किशोर सिंह, रामेश्वर साव, बिश्वनाथ महतो मुखिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
कार चोरी करते ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, कर दी जमकर धुनाई
रातू : थाना क्षेत्र के मखमंद्रो चौक पर एक कार की चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक...