JAMSHEDPUR: मणिपुर में महिला के साथ हुई घटना के बाद जमशेदपुर में लगातार मणिपुर एवं केंद्र सरकार का विरोध जारी है। इसी कड़ी में बारीडीह गोलचक्कर पर संयुक्त वाम दलों के द्वारा पुतला दहन किया गया। सभी ने इस दौरान एक स्वर में मणिपुर के घटना की निंदा करते हुए इसके लिए जिम्मेवार मणिपुर सरकार एवं केंद्र सरकार को ठहराया। सीपीआई के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। यही कारण है कि आज मणिपुर लगातार दो महीनों से जल उठा है। साथ ही महिलाएं असुरक्षित है। वाम दल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही मणिपुर सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
बाबरी मस्जिद नाम पर राजनीति गर्म.. शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के नाम पर अचानक तेज़ हुई सियासत ने चुनावी मौसम से पहले ही राजनीतिक तापमान...




















