JAMSHEDPUR: मणिपुर में महिला के साथ हुई घटना के बाद जमशेदपुर में लगातार मणिपुर एवं केंद्र सरकार का विरोध जारी है। इसी कड़ी में बारीडीह गोलचक्कर पर संयुक्त वाम दलों के द्वारा पुतला दहन किया गया। सभी ने इस दौरान एक स्वर में मणिपुर के घटना की निंदा करते हुए इसके लिए जिम्मेवार मणिपुर सरकार एवं केंद्र सरकार को ठहराया। सीपीआई के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि भाजपा केवल नफरत की राजनीति करती है। यही कारण है कि आज मणिपुर लगातार दो महीनों से जल उठा है। साथ ही महिलाएं असुरक्षित है। वाम दल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही मणिपुर सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
बिहार चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप चरम पर.. तेजस्वी यादव को NDA नेताओं ने दिया जवाब- ये जंगलराज के युवराज हैं
Bihar Election 2025: एक तरफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार एनडीए सरकार पर हमले बोल रहे हैं, वहीं सत्तारूढ़ दल...




















