भारतीय क्रिकेट में फिलहाल कुछ भी सही नहीं चल रहा है। कई बार कप्तान परिवर्तन किए जा रहे है। चयनकर्ताओं की भी नई कमिटी बनाई गई है। चयनकर्ताओं के फैसलों पर लगातार सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वही नया मामला तो ऐसा जिसमें खिलाड़ी को खुद खेलने के लिए मांग करना पड़ रहा है। टीम चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने से भारतीय क्रिकेटर करुण नायर नाराज हो गए हैं। अपना दर्द उन्होंने ट्वीटर के मध्यम से वयकत भी कर दिया है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह ना बना पाने के बाद अब उन्हें घरेलु टीम से भी करुण नायर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
अपनी घरेलु टीम कर्नाटक में उन्हें चयनित नहीं किया गया है। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर एक मौका और देने की बात कही है। करुण नायर का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। वही क्रिकेट प्रेमियों की भी खुब प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक जड़ चुके हैं नायर
भारत की और से खेते हुए करुण नायर ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक जड़ चुके हैं। ऐसा करने वाले वो भारत के दूसरे बल्लेबाज है।उनके अलावा ये कारनामा दो बार विरेन्द्र सहवाग कर चुके हैं। साल 2016 में करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ 309 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बावजूद भी उन्होंने भारत की तरफ से कुल छह टेस्ट और दो वनडे खेल सके हैं। वो लंबे समय से भारत की अंतर्राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वही अब उन्हें घरेलु टीम में भी चयनकर्ताओं ने चयन नहीं किया। जिसके बाद करुण नायर ने अपना दर्द ट्वीटर के माध्यम से साझा किया है।