बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मधुबनी में नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लचर कानून-व्यवस्था को लेकर महागठबंधन की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि आए दिन हत्याएं, डकैती, लूट और चोरी के साथ महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं हो रही हैं। सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल हो चुकी है। लौकहा विधानसभा में बासुदेवपुर पंचायत के नवटोली मोहल्ला में जगन्नाथ गुप्ता को उनके दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनके पुत्र पवन गुप्ता को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन सरकार की प्रशासन सोई हुई है।
अब हो जाएगा आर-पार, Upendra Kushwaha करेंगे ये बड़ा ऐलान
बिहार के लोग 2024 और 2025 के चुनाव में देंगे जवाब
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मधुबनी जिला में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उन्होंने जिले में घटित कई घटनाओं की जानकारी दी। बताया कि कलुआही प्रखंड के मलमल पंचायत के राढ गांव में महादलित वर्ग के शोभा देवी और लाल बाबू राम की हत्या कर दी गई। नारार पूर्वी पंचायत के थानटोल में मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई। बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ गांव में निर्धन दिव्यांग माता पिता के एकमात्र पुत्र प्रहलाद झा की निर्मम हत्या कर दी गई। बासोपट्टी प्रखंड के घोरबंकी गांव में विजय कुमार पांडे और देवता थाना के धमियापट्टी गांव में बटोही ठाकुर के यहां भीषण डकैती की गई। इस तरह की अन्य कई घटनाएं जिले में हुई है। लेकिन महागठबंधन की पुलिस कान में तूर का तेल देकर सोई हुई है। इसका जवाब बिहार के लोग 2024 और 2025 के चुनाव देंगे।