कैमूर के कुदरा शहर में रविवार सुबह साढ़े चार बजे महिला पुलिसकर्मी पर बुलेट सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी सरिता कुमारी अपने पति के साथ बाइक पर मधेपुरा ड्यूटी पर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थीं। घायल पुलिस कर्मी को भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बनारस हायर सेकंडरी रेफर कर दिया।
‘आरजेडी पहले बाबा साहब का ‘अपमान’ करती है, फिर ‘अहंकार’ दिखाती है..’
बताया जाता है कि महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने अपने पति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रही थी, तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मारी दी, जिससे वह घायल हो गई। सरिता कुमारी महिला पुलिसकर्मी कुदरा अपने किराये के मकान में रहती थी जो भीतरी बांध करमचट थाना की रहने वाली थी।
काशी विश्वनाथ धाम में रील बनाकर बुरे फंसे तेज प्रताप.. अब होगी जांच
वहीं परिजनों ने बताया कि अपने डियूटी पर मधेपुरा जा रही थी। वहीं पुलिस में ड्यूटी करती थी। कुदरा रेलवे स्टेशन पर पहुँचने वाली थी तभी अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिल राज ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी आई थी जिसको गोली लगी थी। गोली पीठ पर लगी थी। गोली अभी भी फंसा हुआ है। एक्सरे रिपोर्ट भी आया है। मामला गम्भीर है। उसे बनारस रेफर किया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जाँच हो रही है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला।