JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी में अभिषेक मिश्रा नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभिषेक मिश्रा को एक गोली लगी है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली कि गोली किसने चलाई। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सहारा सिटी में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पहुंचने के बाद में पता चला कि अभिषेक मिश्रा को गोली लगी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
बिहार में तेजाब कांड.. लड़की ने ब्लॉक किया नंबर तो सनकी ने चेहरे पर डाल दिया एसिड
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने न सिर्फ इलाके बल्कि पूरे...




















