राजधानी पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक काली मंदिर के नजदीक बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर भानु पासवान को गोलियों से भून डाला। जिससे कारोबारी की मौके पर ही मौ’त हो गई। अपराधियों ने भानु पासवान 7 गोली मारी, एक सर में और 6 गोली पेट और सीने में मार दी। गोली की आवाज सुनकर मृतक के परिजन बाहर आए तो भानु पासवान को निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाका में सनसनी का माहौल कायम हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर भानू पासवान के रूप में हुई है, जो कि खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक के निवासी बताए जा रहा हैं।
घर से पास अपराधियों ने डीलर को मारी गोली
घटना की जानकारी देते हुए भानू पासवान के साला चितरंजन पासवान ने बताया कि भानू पासवान (40) गुरुवार की देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर के कुछ दूरी पर गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही घर पहुंचने वाले थे। इसी क्रम में नयानचक काली मंदिर के नजदीक पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां भाग दी। गोली लगते ही भानू पासवान वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना को लेकर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दीक्षा ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक में भानु पासवान व्यक्ति को गोली मारकर ह’त्या की गई है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद हुई है। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट अभी तक नहीं हो पाया है। जल्द ही हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




















