सीटीईटी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है! सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी है।CTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 रखी गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया.
CBSE के मुताबिक इस बार CTET परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है. इसी वजह से परीक्षा को एक दिन की बजाय दो दिन कराने का फैसला लिया गया है. इससे परीक्षा का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.
CBSE द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार CTET 2026 परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. दोनों दिन अलग अलग शिफ्ट में परीक्षा होगी. उम्मीदवारों को उनकी शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी.






















