रांची: गर्मी में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मति के निर्देश दिये हैं।
गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसे गंभीरता से देखते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री नेे कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, पूर्वी एवं पश्चिमी, रांची को अवस्थित खराब पड़े चापनलों की नियमानुसार मरम्मति सुनिश्चित करने को कहा है।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड के सम्मानित मुखिया/जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय नियमानुसार मरम्मति का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।