दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ईडी के समन को अवैध बताते केजरीवाल अब तक इससे दूर ही रहे हैं। लेकिन समन के बावजूद नहीं आने पर ईडी कोर्ट पहुंच गई है। इसी मामले में कोर्ट ने बुधवार को फैसला लिया है। अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट कोर्ट ने तलब किया है। उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
आपको बता दें कि ईडी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से शराब घोटाले के संबंध में पूछताछ करना चाहती है। इसी घोटाले में आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। ईडी की ओर से केजरीवाल को 2 नवंबर, 22 दिसंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी और 2 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। जवाब में केजरीवाल ने कभी खुद को चुनाव तो कभी 26 जनवरी की तैयारी में व्यस्त बताया था।




















