JAMSHEDPUR : हो भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर हो समाज के द्वारा विगत 21 अगस्त से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर भारत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इस महा धरना के बाद हो समाज के लोग जम्मू तवी ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष में अभी तक 22 भाषाओं को संवैधानिक मान्यता दी जा चुकी है और 40 भाषाएं पंच लाइन में है। जिन्हें बहुत जल्द संवैधानिक मान्यता मिल जाएगी। लेकिन हो भाषा को अब तक भारत के संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करने से लोगों में काफी आक्रोश है। हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू सुंडी ने कहा कि दो बार हो समाज के द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दिया जा चुका है। तीसरी बार 21 अगस्त को महा धरना से ध्यान आकृष्ट कराया गया है। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में हो समाज के लोगों की आबादी 40 लाख से ऊपर है। जिनकी आबादी इतनी नहीं है उन्हें संवैधानिक मान्यता मिल गई। आज 100 वर्षों से ज्यादा अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हो समाज को अब तक संवैधानिक मान्यता नहीं दिया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो 2024 के चुनाव में समाज के लोग राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का काम करेंगे।
बिहार में आरक्षण पर सियासत तेज: JDU और RJD आमने-सामने.. राजीव रंजन प्रसाद ने लालू परिवार पर साधा निशाना
बिहार की राजनीति में आरक्षण (Bihar Reservation Politics) का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ गया है। राष्ट्रीय जनता...




















