[Team Insider] धनबाद के महिला थाना में एक युवक ने अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एनएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।लेकिन इस घटना से पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
महिला थाने में मचा हड़कंप
दरअसल जामाडोबा में रहने वाले सुमित नामक युवक में अपनी कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके पीछे की वजह उसके पड़ोस में रहने वाली पूजा नाम की लड़की से इश्क सामने आई है। दरअसल पिछले 5 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बालिग है और साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे । पिछले दिनों प्रेमी जोड़े ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया।लेकिन लड़की के परिजनों को यह गवारा नहीं गुजरा। लड़की के परिजनों ने महिला थाने में उसे नाबालिग बता कर युवक पर गम्भीर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करा दी।
प्रेमिका से बिछड़ने का गम में कलाई की नस काटी
महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बिना पूरी जांच पड़ताल किए हैं लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया।फिर युवक न्याय के लिए पुलिस द्वारा दिए गए तारीख पर बार-बार महिला थाना का चक्कर काट रहा था। लेकिन लड़की के परिजनों के तरफ से कोई भी शख्स हाजिरी लगाने नहीं पहुंच रहा था, ना ही लड़की को थाना लाया जा रहा था। वहीं लड़की ने फोन पर बार-बार परिजनों के द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत युवक से की। जिसके बाद युवक थाना में हाजिरी लगाने आया। लेकिन पुलिस की ओर कारवाई नहीं होता देख युवक ने अपना सब्र खो दिया और महिला थाने में ही अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की।
पुलिस जवानों ने अस्पताल में कराया भर्ती
महिला थाने में जैसे ही युवक ने अपनी कलाई काटी थाने परिसर में अफरा-तफरी मच गई। युवक को खून से लथपथ देख पुलिस के होश उड़ गए। हालांकि समय रहते पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।युवक के परिजनों ने पुलिस और लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।