झरिया के जोरापोखर थाना अंतर्गत जामाडोबा चौक के समीप बैंक ऑफ इंडिया का सड़क किनारे लगा ATM मशीन का कैश बॉक्स को सोमवार देर शाम अपराधियों ने चोरी कर लिया। दिनदहाड़े एटीएम कैश बॉक्स की चोरी की खबर से आस पास के पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी खबर जोरापोखर पुलिस, बैंक के प्रबंधक और एटीएम मशीन के प्रबंधकों को दी। जिसकेबाद जोरापोखर पुलिस और बैंक के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जामाडोबा बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक संजीव महतो ने बताया कि एटीएम कैश बॉक्स चोरी की लिखित शिकायत मंगलवार 29 नवंबर की सुबह एटीएम प्रबंधक EPS कंपनी की ओर से जोरापोखर थाना में की गई है।
एटीएम मशीन में थे इतने पैसे
एटीएम मशीन में कितने पैसे थे यह अभी पता नहीं चल पाया है। एक से दो दिनों में जांच के बाद पूरा मामला साफ होगा। बता दे कि मशीन में शनिवार को EPS कंपनी ने साढ़े 10 लाख रुपये डाला था। दो दिनों में एटीएम से कंज्यूमर कितना पैसा का निकासी कर लिया है इसका मूल्यांकन करने के बाद चोरी गया पैसा का सही जानकारी प्राप्त हो सकता है। सोमवार शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद जोरापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के बाद पहुचे और एटीएम मशीन का जायजा लिया। हालांकि पत्रकारों के सवालों पर थाना प्रभारी ने चुपी साधी है। ज्ञात हो कि जामाडोबा बाजार सहित डुमरी दो नम्बर मोर्ड तक आधा दर्जन एटीएम मशीन विभिन्न कंपनियों का लगा हुआ है। वहीं अगर बात करें चोरी हुए जामाडोबा चौक के समीप बैंक ऑफ इंडिया का सड़क किनारे लगा एटीएम मशीन की तो बैंक बंद हो जाने के बाद यह पूरा इलाका सुनसान हो जाता है। सड़को पर अंधेरा होने के कारण आस पास की गुमटियों पर शराबी और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानियों की माने तो लगातार पुलिस पेट्रोलिंग नही होने से यहां अपराधियों के होशले बुलंद है।




















