धनाबाद में दीपावली के समापन के साथ ही छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनबाद विधायक राज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की ।धनबाद सांसद पी एन सिंह की मैजूदगी में गाँधी नगर के सब्जी बागान रोड स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया गया।
लगभग दस हजार साड़ी बांटने के लक्ष्य राज सिन्हा ने रखी है। इससे पूर्व दीपावली के मौके पर सवा लाख दीपक का वितरण भी राज सिन्हा के द्वारा किया गया था।
अपने स्तर से छठ घाटों को व्रतियों के लिए तैयार कराएंगे
मीडिया से बात करते हुए राज सिन्हा ने छठ घाटों की साफ-सफाई में ढिलाई बरतने का आरोप जिला प्रशासन एवं धनबाद नगर निगम पर लगाया और कहा कि अगर निगम में अपने स्तर से छठ घाटों की साफ-सफाई नहीं कराई तो वह अपने स्तर से छठ घाटों को व्रतियों के लिए तैयार कराएंगे।