[Team insider] धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने युवक पर नौकरी और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज महिला थाना में करवाया है।
दरअसल सरायढेला थाना क्षेत्र के मुरली नगर इलाके में रंजीत बांसफोड़ नामक युवक पर मार्केटिंग कम्पनी फॉरएवर में स्थाई नौकरी और शादी का प्रलोभन देकर एक शादीशुदा महिला के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने उस औरत को नौकरी का प्रलोभन दिया और शादी भी कर ली। फिर गर्भपात भी करवाया। अब उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी युवक के द्वारा दिया जा रहा है। महिला न्याय के लिए थाने की चक्कर काट रही है।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है। पति से विवाद के बाद वह अपने दो बच्चे को लेकर अलग रहती है। जिसके बाद एक युवक के द्वारा एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक दूसरे की जान पहचान हुई। उसके बाद वह युवक शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण करने लगा।
चार बार महिला ने करवाया गर्भपात
महिला जब गर्भवती हो गई तो उसने मंदिर में जाकर शादी भी कर ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगा। धीरे-धीरे चार बार महिला का गर्भपात युवक के द्वारा करवाया गया। अब वह युवक महिला को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। महिला का अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। जिसको लेकर महिला ने महिला थाने में फरियाद लगाई है।
महीना के बाद भी कोई नहीं की गई है कार्रवाई
महिला ने बताया कि लगभग महीना भर बीत जाने के बाद भी थाने के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना जाने पर बार-बार कार्रवाई की बात कही जाती है और सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। आज भी वह महिला थाना अपनी फरियाद लगाने के लिए पहुंची थी जहां पर उन्होंने मीडिया से न्याय की गुहार लगाई है।
















