HAZARIBAGH : हजारीबाग प्रखंड क्षेत्र मेडकुरी कला के रहने वाले प्रवासी मजदूर धोनी कुमार तुरी (19 वर्ष) की रविवार रात मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। धोनी के परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले ही देवकुली के रहने वाले 5 से 6 लड़कों के ग्रुप के साथ वह मुंबई जॉब करने के लिए गया था। साथ गए युवकों ने बताया कि मेडकुरी से मुंबई राजेंद्र तुरी के साथ गया था। 15 दिन के बाद ऐसी घटना घट गई। परिवार वालों ने कहा कि मुंबई के शंकर सेठ के यहां उनका बेटा बिल्डिंग वर्क का काम करता था। फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रविवार रात्रि को सभी दोस्त के साथ बाहर घूमने के लिए गया और कुछ कहासुनी हुई। इस दौरान ही घटना घटी। परिजनों का कहना है कि पूरी जानकारी शव के आने के बाद मिल पाएगा। फिलहाल धोनी के शव को मुंबई से ट्रेन द्वारा लाया जा रहा है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
डोनाल्ड ट्रंप की 25% टैरिफ पर बोली जेडीयू.. हम केंद्र के फैसले के साथ हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है। जिसको लेकर देश में सवाल खड़े...