JAMSHEDPUR : जमशेदपुर से सटे पोखारी R.V.S अकादमी परिसर में दिन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की शुरुआत की गई है। यह केंद्र तमाम अत्याधुनिक लैब और प्रैक्टिकल मशीनों से लैस है जहाँ उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा तमाम छात्र ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत इस केंद्र का संचालन R.V.S एजुकेशनल ट्रस्ट करेंगी। बता दें इस योजना के तहत वैसे छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा और तकनिकी ज्ञान प्रदान की जाती है जो किसी कारण बस अपनी शिक्षा को बिच में ही अधूरा छोड़ चुके है, वैसे तमाम छात्रों को इस योजना के तहत स्कील ट्रेनिंग दि जाती है। जिससे वे फिर से प्रशिक्षित हो और रोजगार से जुड़ सके। इस केंद्र मे सिलाई, सीएनसी मशीन ऑपरेटिंग, ऑटोमोबाइल वयारिंग, सहायक नर्स जैसी स्कील का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मौके पर जिला कौशल पदाधिकारी अजय कुमार एवं R.V.S एजुकेशनल ट्रस्ट के MD शत्रुघ्न सिंह ने कहा की इस कैम्पस को अत्याधुनिक शिक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा कैसे मिले, इसपर विशेष ध्यान दिया गया है। केंद्र में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को रोजगार मिल सके, इसको लेकर भी कई कंपनियों के साथ करार किया गया है। साथ ही जो छात्र समूह के तहत खुद का व्यापार खड़ा करना चाहेंगे उनके लिए बैंको के माध्यम से ऋण दिलवाने को लेकर भी ट्रस्ट कार्य कर रही है। ताकि यहाँ से निकलने वाले सभी छात्र – छात्राओं को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध हो सके।




















