Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की बहस शुरू हो रही है। सबसे पहले लोकसभा में इस पर चर्चा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा की शुरुआत करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को टालने के लिए मध्यस्थता की और उन्हें युद्धविराम पर सहमत कराया, विपक्ष आक्रामक रूप से सरकार को घेर रहा है।
Bihar Voter List: बिहार में 2005 के बाद पहली बार मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट
चर्चा से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, वो भी लगातार तीन दिनों के लिए। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए तीन लाइन का व्हीप भी जारी किया है। भारतीय संसदीय प्रणाली में तीन लाइन का व्हीप सबसे कड़ा निर्देश होता है।
इसका अर्थ है कि पार्टी के सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य है, और किसी भी महत्वपूर्ण मतदान या चर्चा के समय वे पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान करें। इसका उल्लंघन करने पर सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश तक की जा सकती है। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए इस व्हिप के तहत सभी लोकसभा सांसदों को सोमवार से बुधवार तक संसद में उपस्थित रहना होगा।