जिला पदाधिकारी सारण अमर समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थापना शाखा के अनुकंपा समिति की बैठक की गई। इस बैठक में कुल प्रस्तावित 12 नामों से संबंधित कागजातों की जांच की गई। इस दौरान 09 लिपिकों से संबंधित कागजात अपूर्ण रहने की स्थिति में संबंधित कागजात की मांग जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा की गई। इस प्रकार अंतिम रूप से तीन नामों पर सहमति देते हुए चयन को अनुमोदित किया गया। इनमें से एक ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल-01में, दूसरे को जिला उद्योग केंद्र एवं तीसरे को सारण नहर प्रमंडल कार्यालय में संबंधित विभाग के अनुशंसा के आलोक में पदस्थापित किया जाएगा।
एक प्रेमिका के दो प्रेमी.. दोनों आपस में भिड़े, एक की ह’त्या दूसरा गिरफ्तार




















