बेतिया में विश्व व्याघ्र परियोजना के अवसर पर बेतिया के मंगुराहा में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंगुराहा वन क्षेत्र के ईको टूरिज्म परिसर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सीएफ डॉ नेशामणि के डीएफओ प्रद्युम्न गौरव, डॉक्टर नीरज नारायण व आतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधन करते हुए सीएफ ने कहा कि वनकर्मियों के सहयोग से वाल्मीकि बाघ परियोजना में बाघों की संख्या 2006 से 2022 के बीच में 10 से बढ़कर 54 हो गई है। जो प्रशंसा योग्य है। पूरे भारत में बाघों के संरक्षण में वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना टॉप टेन में आ गया है। आज बाघों का संरक्षण एक चुनौती है।
वन कर्मियों को जंगली जानवर के आक्रमण से लेकर ग्रामीणों के आक्रोश को भी झेलना पड़ता है। वन कर्मियों की सेवा प्रशंसा के योग्य है। शाकाहारी जानवरों के लिए ग्रासलौंड का होना जरूरी है। ताकि बाघ जंगल से बाहर नहीं जा सके। बाघों की संख्या बढ़ाने में पेट्रोलिंग पार्टी की भी अहम भूमिका है। वनकर्मी वाल्मिकी ब्याघ्र परियोजना मे प्रति माह 40 हजार किलो मीटर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जिसके कारण जंगल व जीव जंतु सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि वाल्मीकि नगर व मंगुराहा को टूरिज्म सेंटर के रुप में विकसित होने के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। टूरिज्म सेंटरों पर तीन लाख तक पर्यटक आने लगे हैं। जिससे वन विभाग को सालाना पंचानवे लाख की आमदनी हो रही है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। डीएफओ प्रदुमन गौरव और डॉक्टर नीरज नारायण व अतीश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मंगुराहा रेंजर सुनील कुमार पाठक, गोवर्धना रेंजर सुजीत कुमार, रघीया रेंजर उत्तम कुमार सहित सभी आठों रेंजर को कार्यों की प्रशंसा की गई। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर संजीव कुमार रंजन व डॉक्टर मनोज कुमार टोनी को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।
ऐसे में फील्ड बायोलॉजी सौरभ कुमार, पंकज कुमार, वनकर्मी बांके लाल प्रजापति, केशव कुमार, दिनेश कुमार, पियूष कुमारी, गजेंद्र कुमार, विजय कुमार, अमरेश मिश्रा, विनय कुमार राम, सुनील कुमार, मेहश गौरव, विजय कुमार, मंसूर मियां, अब्दुल कलाम, अनुराग कुमार पावे, संजय पटवारी, प्रेम नारायण महतो, विवेक कुमार बादल आदि को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालय के बच्चों को बेहतर चित्रांकन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें शिल्पा कुमारी, सुनीता कुमारी, तनु कुमारी, सागर कुमार, पूनम कुमारी, चांदनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अमरजीत कुमार, समिता कुमारी, रामाशीष कुमार शामील थे। कार्यक्रम का संचालन इको टूरिज्म प्रबंधक के विवेक कुमार बादल ने किया।




















