रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र काफी हंगामेदार है। विपक्ष विभिन्न मुद्दो को लेकर सरकार पर हमलावर है। रामनवमी और सरहुल पर्व में DJ प्रतिबंध करने का मामला भी हर दिन सदन के अंदर और बाहर गूंज रहा है। भाजपा सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगा रही है। सदन के बाहर तख्ती लेकर भाजपा के विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
DJ पर प्रतिबंध
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पूरे झारखंड में DJ पर प्रतिबंध कर दिया गया है। जुलूस पर भी कई प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया रमज़ान शुरू होने वाला है। यही कारण है कि सरकार एक पक्ष के लोगों को शांत करने में लगी है। लेकिन भाजपा ऐसा सरकार को नही करने देगी.सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।
इस सरकार को झारखंड से जनता फेक देगी
हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज रामनवमी को सरकार बाधित कर रही है। कल श्री राम की कृपा से इस सरकार को ही झारखंड से जनता फेक देगी। जब हमारी सरकार थी तब राम भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराया गया था। लेकिन यह सरकार जुलूस को ही रोकने में लगी है। उन्होंने कहा कि बेकसूर लोगों पर केस कर दिया जा रहा है। जो भी आवाज़ उठा रहे है उन्हें जेल भेजने की धमकी दि जा रही है।