किशनगंज के चूड़ी पट्टी में एक महिला द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। महिला को हंगामा करते देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच करीब एक घंटे तक तमाशा चलता रहा। महिला से पूछे जाने पर उसने बताया की बंगाल के लाइन होटल में उसने शराब का सेवन किया है। गौरतलब हो की किशनगंज शहर दो तरफ से बंगाल से घिरा हुआ है। जहां स्थित लाइन होटल में शराब आसानी से मिल जाती है। शाम होते ही शराब के शौकीन बंगाल का रुख कर लेते है। बता दें की चेकपोस्ट पर पुलिस की तैनाती है और आए दिन दर्जनों पियक्कड़ शराब के नशे में गिरफ्तार होते है बावजूद इसके कानून का भय किसी में नहीं दिखता। वही महिला द्वारा तमाशा किए जाने की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और अग्रतर कारवाई के लिए थाना ले गई है।
बिहार विधानसभा में कचरा निष्पादन के सवाल पर बीजेपी विधायक आपस में भिड़े.. मंत्री ने दी नई योजना की जानकारी
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र (Bihar Budget Session) का 13वां दिन राजनीतिक गर्माहट और तीखी बहस के बीच बीता। विधानसभा...




















