गिरीडीह: हाल ही में बीजेपी छोड़ कर जेएमएम का दामन थामने वाले पूर्व भाजपा नेता केदार हाजरा को उस वक्त युवाओं के आक्रसोश का सामना करना पड़ा जब वे अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने के लिए पहुंचे। बता दें जेएमएम के जमुआ प्रत्याशी केदार हाजरा और पार्टी के नेता प्रणव वर्मा को कुछ छात्रों के विरोध और तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे सीजीएल परीक्षा को लेकर एक छात्र ने जमुआ विधायक केदार हाजरा और प्रणव वर्मा के सामने विरोध जताते हुए कहा कि सीजीएल परीक्षा को लेकर राज्य सरकार की नीति ही सही नहीं थी। हेमंत सरकार को छात्रों के हित से कोई लेनदेना नहीं है। इस हंगामें के बाद कुछ झामुमो समर्थकों ने उन छात्रों को जब वहां से जाने को कहा, तो स्टूडेंट और भड़क उठे और कहा कि जमुआ विधायक केदार हाजरा ने अपना दल बदला है उन्हें छात्रों से को कोई मतलब नहीं। लेकिन छात्र हित को लेकर अगर खामोश रहेंगे, तो विरोध होगा। बताते चलें कि वायरल वीडियो जमुआ के प्रांचीडीह से जुड़ा बताया जा रहा है। वही इस मामले को लेकर केदार हाजरा या जेएमएम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अबतक नहीं आई है।
क्या नीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे निशांत? बिहार की राजनीति में ‘वारिस’ की तलाश ने बढ़ाई गर्मी
Nishant Kumar: बिहार की राजनीति इस समय भले ही सर्द मौसम की तरह शांत दिखाई दे रही हो, लेकिन अंदरखाने...




















