BOKARO : डीवीसी बोकारो थर्मल के एचओपी नंद किशोर चौधरी बोकारो थर्मल से हटाये गये। ओएस एंड यू कोलकाता बनाये गये। मीजिया के आनंद मोहन प्रसाद बोकारो थर्मल के एचओपी बनाये गये। ओ एंड एम के सीनियर जीएम एस एन प्रसाद एफजीडी के सीनियर जीएम बनाये गये। एस भट्टाचार्य ओ एंड एम के जीएम तथा एस भद्रा सीएसई एंड सी एंड आई के जीएम बनाये गये। उक्त तबादला डीवीसी कोलकाता एचआर के सीनियर जीएम एनवी रमन्ना के पत्रांक 1923 के द्वारा किया गया है। ज्ञात हो कि बोकारो थर्मल प्लांट से कोनार नदी में छाई बहाने के मामले को लेकर प्लांट करीब 50 घंटे तक बंद रहा था जिसके कारण दो इंजीनियर पर कोलकाता मुख्यालय द्वारा कार्रवाई की गई थी। बोकारो थर्मल पावर प्लांट ऐश हैंडलिंग के डिप्टी चीफ इंजीनियर अभिजीत दुले और पॉल्यूशन कंट्रोल के डिप्टी चीफ इंजीनियर सोमेन मंडल को कोनार नदी में छाई बहाव मामले में सस्पेंड किया गया था। इस मामले को लेकर कोलकाता मुख्यालय से प्लांट के प्रोजेक्ट हेड पर भी गाज गिराते हुए उन्हें मुख्यालय बुला लिया गया है।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए
झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।...