लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे है। इसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई है पार्टियां अपने स्तर से तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुट गई है लोकसभा चुनाव की तैयारियों का समीक्षा करने चुनाव आयोग जल्द ही बिहार आने वाली है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने चुनाव आयोग की पूरी टीम तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आएगी।
Paytm सर्विस पर बड़ा अपडेट, 29 फरवरी के बाद आप पर कितना पड़ेगा असर?
’19 फरवरी को बिहार आएगी चुनाव आएगी’
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम आगामी 19 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम तीन दिनों कर बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी। आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त अनुपचंद्र पांडेय और अरूण गोयल समेत आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे। चुनाव आयोग ने अपने टीम के दौरे की खबर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी है।तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम 20-21 फरवरी को राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, आलाधिकारियों एवं जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी एसपी के साथ तैयारियों के समीक्षा करेगी।




















