RANCHI : ED नेराँची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट, जेलर और बड़ा बाबू को समन भेजा है। तीनों को अलग-अलग दिनों में रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार जेल के बड़ा बाबू दानिश से 7 नवंबर, जेलर नसीम 8 नवंबर और सुपरिंटेंडेंट हामिद अख्तर को 9 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को ED की टीम ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में करीब 4 घंटे तक छापेमारी की थी, इसके पूर्व ED ने पीएमएलए कोर्ट में आवेदन देकर सेंट्रल जेल में जांच को लेकर अनुमति मांगी थी। पीएमएलए कोर्ट से आदेश मिलने के बाद ED के अधिकारियों ने सेंट्रल जेल पहुंचकर जांच की थी।




















