RANCHI: रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी। ईडी की टीम डीसी के अलावा कई अन्य अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां भी छापेमारी करने के बाद अब ईडी ने छवि रंजन को सम्मन भेजा है। वही पूछताछ के लिए 21 अप्रैल को ईडी ऑफिस बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि रांची के कई जमीन की खरीद-बिक्री मामले में ईडी यह कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ही पिछले दिनों रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता और बिहार का गोपालगंज में छापेमारी हुई थी। बताते चलें कि आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।
नीतीश कैबिनेट ने दी सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी: 4200 एकड़ में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा
बिहार में बड़ा विकास कदम! नीतीश कैबिनेट की बैठक में पटना के पास सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़...




















