JAMSHEDPUR: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सह भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के पर महिला पहलवानों के द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर कार्रवाई नहीं किये जाने के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस ने पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस के अलावा कई अन्य सामाजिक संगठनों ने भी सड़क पर उतरकर इसका विरोध जताया। महिला कांग्रेस ने साकची गोलचक्कर पर पुतला दहन के बाद संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि देश की महिला पहलवान देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। वैसे महिलाओं के साथ भाजपा के सांसद ने शोषण किया है। लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा चुप्पी साधे हुए है। ये नारी के सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। सभी ने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
U19 Asia Cup: बिहार के वैभव सूर्यवंशी की धुंआधार पारी.. 14 छक्के, 9 चौके- UAE के खिलाफ लगाया बड़ा शतक
एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 की शुरुआत शुक्रवार को एक ऐसे मैच से हुई जिसने टूर्नामेंट का तापमान पहले...




















