पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं. इनमें बुजुर्ग और बीमार यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम और आपात चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है.बिहार की संस्कृति और शिल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एयरपोर्ट परिसर में बिहार इंपोरियम का शुभारंभ किया गया है. यह कदम यात्रियों को आराम और बिहार की झलक दोनों एक साथ उपलब्ध कराएगा.
2,566 करोड़ की सौगात, जंक्शन से रुकनपुरा तक मेट्रो सुरंग और स्टेशन का होगा निर्माण
पटना एयरपोर्ट पर बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को यात्रा के दौरान आराम देने के लिए दो रिटायरिंग रूम बनाए जा रहे हैं. इन कमरों में चार से छह बेड की व्यवस्था होगी. यहां यात्रियों को न केवल आराम करने का अवसर मिलेगा.उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. साफ पानी और हल्के स्नैक्स की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर बुजुर्गों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो.
पटना एयरपोर्ट पर किसी यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए डिफाइब्रिलेटर मशीन लगाई जाएगी. यह मशीन विशेष रूप से दिल का दौरा पड़ने या गंभीर स्वास्थ्य समस्या के समय मरीज की जान बचाने में मददगार होगी.






















