आज यानी गुरूवार को एक और बड़ा विमान हादसा टला। देश की राजधानी दिल्ली में स्पाइस जेट की फ्लाइट में अचानक खराबी आने के बाद विमान को आनन-फानन में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। बता दें कि स्पाइस जेट की विमान दिल्ली से नाशिक के लिए उड़ान भरी थी। पर विमान में तकनिकी खराबी आने के कारण विमान को वापस दिल्ली के एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
ऑटो पायलट सिस्टम में आई खराबी
वही पूरी घटना को विस्तार से बताए तो गुरूवार, 01 सितंबर को दिल्ली से नाशिक के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट B737, संख्या 8363 ने उड़ान भरा था। इसी बीच यात्रियों के मुताबिक क्रू मेंबर्स को अचानक से पता चला कि विमान की ऑटो पायलट सिस्टम में कुछ खराबी है। जिसके बाद फौरान विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।




















