CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के दो जवानों को गोली लगी है। घायल जवानों में कॉन्स्टेबल सुशांत और हवलदार मुन्ना शामिल है। कॉन्स्टेबल सुशांत को पैर में गोली लगी है जबकि हवलदार मुन्ना को सीने में गोली लगी है। मुन्ना की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। दोनों घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा जा रहा है। दोनों जवानों को एयरलिफ्ट किया गया है। रांची में इलाज के दौरान एक की मौ’त हो गई है।
‘डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं’.. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव का बीजेपी-एनडीए पर बड़ा हमला
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव ने पहली बार सार्वजनिक मंच से...




















