बिहार में पूर्व IAS अधिकारी SM Raju को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार और गबन के आरोपी SM Raju के खिलाफ निगरानी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि एसएम राजू ने महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर रहते हुए तहत अलग-अलग योजनाओं में करोड़ों रुपयों का घोटाला किया था। साल 2017 में राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
महादलित विकास मिशन में गबन का आरोप
साल 2017 में SM Raju पटना में बिहार महादलित विकास मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। तभी उनके खिलाफ सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में उन्होंने दो दिन पहले पटना के स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब निगरानी के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवेदी की कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरेंडर करने के साथ ही उन्हें 20 जनवरी तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी।
2 करोड़ रुपए का घोटाला
स्पेशल कोर्ट ने SM Raju की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 20 जनवरी 2023 की अगली तिथि निर्धारित की थी। इस मामले में विजिलेंस की टीम ने 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। विजिलेंस के मुताबिक सभी आरोपियों ने महादलित विकास मिशन के तहत सरकारी योजनाओं में करीब दो करोड़ रुपए का घोटाला किया है।