RANCHI : उत्पाद विभाग के द्वारा अवैध और नकली शराब के को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आज एक बड़ी सफलता उत्पाद विभाग को मिली। रांची के नगड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 20 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई नगड़ी के बांध टोली और उरांव टोली में हुई। जिसमें नकली विदेशी शराब के साथ महुआ भी बरामद किया गया। छापेमारी में ये बातें भी सामने आई है कि बड़े ब्रांड की लेबलिंग कर नकली शराब बेचे जा रहे थे। तकरीबन 20 पेटी विदेशी शराब का बाजार मूल्य लगभग 1.5 लाख बताया जा रहा है। इसके साथ ही देशी शराब भी बरामद किये गए हैं। इनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
‘सेवा तीर्थ’ में केंद्रीय कैबिनेट की पहली बैठक.. विपक्ष का तंज- मंत्रिमंडल ने 140 करोड़ लोगों के हित में देश को बेचने की शपथ ली है
नई दिल्ली में बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर ‘सेवा तीर्थ’ (PMO Seva Teerth) में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक ने...




















