पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में आज तेलंगाना में वोटिंग पूरी हो गई है। इससे पहले राज्यस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में भी वोटिंग हो चुकी है। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नतीजे से पहले एक्जिट पोल जारी हुए हैं।
मध्य प्रदेश का एक्जिट पोल
17 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। यहाँ बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्कता होती है। इस बार मध्य प्रदेश में 76.22 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पिछली बार यहाँ 75.45 फीसदी वोटिंग हुई थी।

छतीसगढ़ का एक्जिट पोल
छतीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए 7 नवंबर और 17 नवंबर को यानि दो चरणों में वोटिंग हुई। इस बार छतीसगढ़ में 68 फीसदी वोटिंग हुई है। यहाँ बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्कता है।

राजस्थान का एक्जिट पोल
अगला राज्य राजस्थान है जहाँ विधानसभा की 200 सीट है। लेकिन एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण 199 सीटों पर एक चरण में 23 नवंबर को वोटिंग हुई। बहुमत के लिए 101 सीट की आवश्कता है। इस बार राज्यस्थान में 75.45 फीसदी वोटिंग हुई है। बता दें कि पिछली बार राज्यस्थान में 74.71 फीसदी वोटिंग हुई थी

मिजोरम का एक्जिट पोल
मिजोरम की 40 विधानसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग हुई। यहाँ बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्कता है। इस बार मिजोरम में 80.66 फीसदी वोटिंग हुई है।

तेलंगाना का एक्जिट पोल
लंगाना विधानसभा चुनाव के लिए आज यानि 30 नवंबर को वोटिंग पूरी हो गई। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में आज वोटिंग हुई। तेलंगाना में बहुमत के लिए 60 सीटों की आवश्कता होती है।





















