झारखंड में कल यानी की 13 मई को लोकसभा चुनाव 2024 का पहला मतदान होना है। ऐसे में पलामू में भीषण हाद’सा हो गया। रविवार की रात पलामू में वि’स्फोट हो गया। जिसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौ’त हो गई। मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में कबाड़ी काटने के दौरान वि’स्फोट की घटना हुई है। वहीं, इस हाद’से में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कबाड़ी में वि’स्फोट की घटना हुई है। जानकारी लेने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। इस मामले में आगे की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मनातू थाना क्षेत्र के रहेया नौडीहा में छोटू नामक व्यक्ति कबाड़ी का कारोबार करता है। रविवार को कबाड़ी समेटकर अपनी दुकान में एक स्क्रैप को काट रहा था। इसी क्रम में वि’स्फोट की घटना हुई है। एसपी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच से पता चल पाएगा कि वि’स्फोट की वजह क्या है।
इस धमाके में छोटू खान समेत 3 बच्चों की मौके पर ही मौ’त हो गई है। जबकि मौके पर 2 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृत’क सभी बच्चे छोटू खान के परिवार के सदस्य हैं। मृत’कों में इश्तियाक अंसारी उर्फ छोटू, इश्तियाक अंसारी का बेटा मजीद अंसारी, शाहीद अंसारी, वारिश अंसारी के नाम शामिल हैं। घायल में मृतक इश्तियाक अंसारी का बेटा शहादत अंसारी, बेटी अफसाना और रुखसाना शामिल हैं।
जख्मी बच्चों को स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया और फिर एंबुलेंस से इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पीटल भेजा गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनातू थाना प्रभार निर्मल उरांव मौके के लिए रवाना हो गए, जहां ये घटना हुई है वह सुदूरवर्ती इलाका है। घटनास्थल मनातू थाना से करीब 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि मनातू का इलाका चतरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।




















