पटना: बड़ी खबर बिहार के बख्तियारपुर से है जहां एक सीएसपी और साईबर सेंटर की आड़ में नकली नोटों का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इस पुरे मामले का उद्भेदन कर लिया। वहीं इस मामले में एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें नकली नोटों का पूरा मामला राजधानी पटना के बख्तियारपुर का है। जहां सालिमपुर थाना क्षेत्र के रुकुनपुरा गांव के एक दुकान से लगभग दस लाख रुपये के नकली नोट और विभिन्न प्रकार के फर्जी दस्तावेज़ बरामद किया है।
इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया करने में भी सफलता पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा खेल एक सीएसपी और साईबर सेंटर की आड़ में चल रहा था जिसे बाढ़ के SDPO 2 अभिषेक सिंह के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में पटना के ग्रामीण एस पी रौशन कुमार ने सालिमपुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान जाली नोट और फर्जी दस्तावेज गिरोह की जानकारी दी।




















