छपरा में फर्जी तरीके से फाइनेंस कंपनी खोल कर महिलाओं को लोन का प्रलोभन देकर उनसे तीन-तीन हजार लेकर कंपनी फरार हो गए। इसको लेकर महिलाओं का कहना है कि फाइनेंस कर्मी घर-घर जाकर लोगों को बताया कि हमारी कंपनी सभी महिलाओं को 70 हजार रुपए का लोन देगी, और उसके लिए आपको पहले ₹3000 जमा करना होगा। उनके चंगुल में फंसकर लगभग हजारों महिलाओं ने पैसे दे दिए। जिसके बाद जिस दिन लोन देना था महिलाएं ऑफिस पहुंची। महिला जब ऑफिस पहुंची तो वहां ना वोड मिला और ना ही कोई कर्मी मिले। जिसके बाद महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी महिलाएं सड़क को जाम करके प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगी वही मकान मालिक से पूछने पर उन्होंने बताया कि मात्र एक सप्ताह पहले हमारे यहां चार लोग आए थे अपना आधार कार्ड जमा करके एग्रीमेंट करने की बात हुई थी मगर अचानक से रात्रि को ताला मार के फरार हो गए।
बिहार में अपराध पर नकेल कसने के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नम्बर




















