[TeamInsider]: ट्विटर (Twitter) ने भारत में सबसे ज्यादा चर्चित हुए साल 2021 की हैशटैग की सालाना रिपोर्ट (Monthly Report) प्रकाशित की है। कोरोना से लेकर किसानों और कई ज्वलंत मुद्दों के हैशटैग पर लोगों ने ट्वीट किए। कोरोना काल में ट्विटर एक दूसरे का मदद करने का माध्यम भी बना। आइए जानते हैं कौन से चर्चित हैशटैग्स रहें।
Covid-19
2021 के शुरु के महीनों में, भारत COVID-19 की दूसरी लहर की भयावह चपेट में आ गया था। इससे लोग परेशान हो गए थे। परेशान नागरिकों ने सेवाएं तलाशने के लिए हैशटैग का सहारा लिया। सेवा में लगे लोगों ने स्वेच्छा से संसाधन खोजने, मदद जुटाने और लोगों को ऑक्सीजन, अस्पताल में बिस्तर और चिकित्सा आपूर्ति के लिए #Covid19 के साथ कोरोना से जुड़ी हर जानकारी को शेयर किया गया।
Farmers Protest (किसान आंदोलन)
किसान आंदोनल 2020 से 2021 के अंत तक जारी रहा। इस बीच किसान आंदोलन (Farmers Protest) मंत्री, नेता, चर्चित व्यक्तियों, आम नागरिकों और विरोध करने वाले किसानों ने ट्विटर का उपयोग कर एक दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान करने का माध्यम रहा। इससे यह इस वर्ष भारत में सबसे अधिक ट्वीट किए जाने वाले हैशटैग Farmers Protest में से एक बन गया।
Team India 2021
वर्ष 2021 में क्रिकेट के कई बड़े आयोजन हुए और टीम इंडिया खासी सक्रिय रही। कुछ टूर्नामेंट रद्द हुए और जाते-जाते कुछ विश्व रिकॉर्ड भी बने। ट्विटर पर खेल से जुड़े प्रशंसकों ने जितने भी टूर्नामेंट 2021 में हुए उनके लिये #TeamIndia हैशटैग का इतना उपयोग किया गया कि ट्विटर मानों एक लाईव स्टेडियम बन गया हो। खेल प्रसंसक ने जम कर इस हैशटैग का उपयोग किया।
Tokyo 2021
जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में इस बार का ओलंपिक (Olympic) हुआ था। जो भारतीय टीम के लिए खुशी की सौगात लेकर आया। भारत ने करोना साये में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोरोना के साए में हुए इस ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस ओलंपिक में भारत ने पहली बार 7 पदक जीतें। ट्विटर पर खेल प्रसंसक द्वारा भी टोक्यो ओलिपिक का हैशटेग खासा लोकप्रिय रहा।














