RANCHI : खूंटी जिले के मारंगहादा में अपराधियों ने काम से वापस लौट रहे किसान की गोली मारकर ह’त्या कर दी। यह घटना शनिवार देर शाम की है। जहां मारंगहादा थाना क्षेत्र के काड़े तुबिद में किसान चमरा मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। चमरा मुंडा खेत में पानी पटाकर अपने घर लौट रहे थे। खेत से सड़क पर पहुंचते ही उनपर गोलियां चलने लगी। बताया जा रहा है कि चमरा मुंडा को छह गोली मारी गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक मिस फायर बुलेट और तीन खोखा बरामद किया है। गोली लगने के बाद चमरा मुंडा को घायल अवस्था में सदर हॉस्पिटल भेजा गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौ’त हो गई।
Bihar News : CM नीतीश का बड़ा ऐलान.. बिहार में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
Bihar News: बिहार में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटरों को लुभाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं।...