भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवाचक में मुखिया मुकेश मंडल और उसके पूरा परिवार को गांव के सरपंच द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसको लेकर मुखिया परिवार काफी डरे हुए है वहीं, इसको लेकर मुखिया की पत्नी ने बताया कि मेरे पति पर मेरे ही गांव के सरपंच जवाहरलाल यादव ने अपने कुछ गुंडो के साथ तीन बार जान से मारने का प्रयास किया और जब मीडिया में यह बात आई तो सरपंच आग बबूला हो गए। वह बार-बार मेरे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है जिसको लेकर हमलोग अपने ही घर में कैद हो गए हैं वहीं मुखिया जी ने कहा हम लोग जनप्रतिनिधि होने के बावजूद इस कदर डरे शहमे है कि घर से एक कदम निकलना मुश्किल हो गया है। हम लोगों के घर में जो भी काम करने आते हैं उन्हें भी आने से मना कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने किया ऐलान, प्रोफेसर की कमी पूरी करेंगी एजेंसिया, मानदेय भी तय
पहले भी हुए है मुखिया पर हमला
बता दें कि पहले भी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार मंडल और उनके भाईयों पर जानलेवा हमला किया गया था पुलिस ने मुखिया सहित उनके भाइयों को ईलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया था इसका आरोप गांव के सरपंच जवाहरलाल यादव , दौलत यादव, रणवीर यादव, डब्लू यादव, रामबरन यादव और गुंजन यादव परा आरोप है।




















