Bihar Politics: बिहार भाजपा के कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रशांत किशोर ने एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और अन्य नेताओं को लेकर भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणी की।
एफआईआर के अनुसार, प्रशांत किशोर ने कहा था कि सम्राट चौधरी केवल सातवीं कक्षा तक पढ़े हैं और उनका असली नाम राकेश कुमार था, जिसे बाद में बदलकर सम्राट चौधरी रखा गया। इसके अलावा उन्होंने राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की छवि को भी कथित रूप से नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
Bhai Virendra Viral Audio: मुझे बदनाम करने की साजिश है.. केस दर्ज होने पर बोले RJD विधायक
कृष्ण कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि प्रशांत किशोर के बयान दुर्भावनापूर्ण हैं और भाजपा नेताओं की साख को ठेस पहुंचाते हैं। यह पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है।” गांधी मैदान थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्ण कुमार सिंह ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और प्रशांत किशोर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।